व्यापार

मंगलवार को क्यों बंद है शेयर बाजार? जानें 10 नवंबर की छुट्टी का क्या है कारण

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मंगलवार को क्यों बंद है शेयर बाजार? जानें 10 नवंबर की छुट्टी का क्या है कारण

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए जरूरी खबर है. मंगलवार, 10 नवंबर को BSE और NSE में कारोबार नहीं होगा.

दिवाली के बाद आने वाले त्योहार दिवाली-बलिप्रतिपदा के चलते दोनों एक्सचेंज बंद रहेंगे.

ऐसे में अगर आप मंगलवार को शेयर खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं, तो अपना ट्रेडिंग प्लान उसी हिसाब से बना लें.

दिलचस्प बात यह है कि इस बार दिवाली रविवार को होने के बावजूद शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग हुई थी.

इसके बाद सोमवार को नॉर्मल कारोबार हुआ, लेकिन अब मंगलवार को बाजार में छुट्टी रहेगी.

कमोडिटी बाजार यानी MCX में भी सुबह के सत्र में कारोबार नहीं होगा, हालांकि शाम को ट्रेडिंग फिर शुरू हो जाएगी.

कल क्यों बंद रहेगा शेयर बाजार?

दिवाली के अगले दिन मनाए जाने वाले दिवाली-बलिप्रतिपदा पर्व के कारण 10 नवंबर को शेयर बाजार बंद रहेगा.

ये छुट्टी NSE और BSE के 2026 के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर में शामिल है.

इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और दूसरे संबंधित सेगमेंट में नॉर्मल कारोबार नहीं होगा.

यानी निवेशक न तो शेयरों की सामान्य खरीद-बिक्री कर पाएंगे और न ही इन सेगमेंट में नियमित ट्रेडिंग होगी.

कब होगी ट्रेडिंग? शेयर बाजार के साथ कमोडिटी एक्सचेंज MCX में भी मंगलवार को सुबह के सत्र में कारोबार नहीं होगा. MCX पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रेडिंग बंद रहेगी.

इसके बाद शाम के सत्र में कारोबार शुरू होगा, जो रात 11:55 बजे तक चलेगा.

इसका मतलब है कि सोना, चांदी और दूसरे कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट में ट्रेडिंग करने वाले निवेशकों को भी अपने सौदे इसी हिसाब से प्लान करने होंगे.

कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?

10 नवंबर की छुट्टी के बाद भी इस साल शेयर बाजार में दो और ट्रेडिंग हॉलिडे बाकी हैं.

NSE और BSE के कैलेंडर के मुताबिक, नवंबर और दिसंबर में ये छुट्टियां रहेंगी.

<table style="border-

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मंगलवार, 10 नवंबर को BSE और NSE का बंद रहना दिवाली-बलिप्रतिपदा के कारण है, जिससे निवेशकों को ट्रेडिंग में रुकावट आती है। यह विषय वित्तीय बाजार की कार्यप्रणाली और धार्मिक परंपराओं के संगम को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि बाजार बंद होने से निवेशकों के ट्रेडिंग प्लान और पोर्टफोलियो पर असर पड़ता है, खासकर वे जो दिन-प्रतिदिन के व्यापार पर निर्भर हैं। आम जनता के लिए इसका असर यह है कि उन्हें अपनी निवेश रणनीति बदलनी पड़ेगी, नकदी प्रवाह में अस्थायी बदलाव और संभावित लाभ-हानि के अवसरों पर ध्यान देन

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।