तुर्किये में शुरू हुआ कॉप-31 जलवायु सम्मेलन, वैश्विक नेताओं ने किया ग्लोबल वार्मिंग रोकने का आह्वान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
तुर्किये में आज कॉप-31 जलवायु सम्मेलन शुरू हो गया। सम्मेलन में विश्व नेताओं ने ग्लोबल वार्मिंग रोकने के लिए देशों से तेजी से कदम उठाने का आह्वान किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जलवायु संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। नेताओं ने कहा कि दुनिया इस समय युद्ध, बढ़ती महंगाई और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के तेजी से विकास जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है, लेकिन पृथ्वी की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाए रखना जरूरी है।
संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन कार्यकारी सचिव साइमन स्टील ने कहा कि इस दिशा में मौजूदा प्रयास बहुत धीमे हैं। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में भी चेतावनी दी गई है कि दुनिया का तापमान बढ़ने की गति को देखते हुए 1.5 डिग्री सेल्सियस की महत्वपूर्ण सीमा पार होने का खतरा है। शक्तिशाली अल नीनो के प्रभाव से वर्ष 2026 अब तक के सबसे गर्म वर्षों में शामिल हो सकता है।
इस वर्ष पश्चिमी यूरोप में भीषण गर्मी की लहरें देखी गई हैं। वहीं, नेपाल में ग्लेशियर टूटने की एक विनाशकारी घटना में एक हजार 450 से अधिक लोगों की मौत हुई।