व्यापार

तुर्किये में आज शुरू होगा संयुक्त राष्ट्र का COP-31 सम्मेलन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
तुर्किये में आज शुरू होगा संयुक्त राष्ट्र का COP-31 सम्मेलन

नवंबर 09, नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र का 31वां जलवायु परिवर्तन सम्मेलन यानी COP-31 आज तुर्किये के भूमध्यसागरीय तट पर शुरू होने जा रहा है। दो सप्ताह तक चलने वाले इस सम्मेलन में दुनिया के करीब 200 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में ग्लोबल वार्मिंग यानी धरती के बढ़ते तापमान को रोकने के उपायों पर चर्चा होगी।यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है, जब दुनिया ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंतित है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल से बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है। वहीं, जलवायु सहयोग में अमेरिका की घटती भागीदारी भी एक बड़ी चुनौती है।COP-31 की अध्यक्षता कर रहा तुर्किये 2035 तक दुनिया की एक-तिहाई से अधिक अर्थव्यवस्था को बिजली आधारित बनाने के प्रस्ताव पर देशों का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहा है।

हालांकि, इस मुद्दे पर देशों के बीच मतभेद हैं। कई देश चाहते हैं कि बिजली का उत्पादन स्वच्छ ऊर्जा से हो और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम की जाए।ईरान युद्ध के कारण भी दुनिया में ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। वहीं, AI के विस्तार से बिजली की खपत में लगातार इजाफा हो रहा है।सम्मेलन में सौर और पवन ऊर्जा जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए किए गए वादों को जमीन पर लागू करने के उपायों पर भी चर्चा होगी।

(Photo Source: @turkiyecop31)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।