TV Serial Spoilers: अनुपमा ने ठुकराया आरवी का ऑफर, गायत्री ने अनु-आर्या से मांगी माफी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
टीवी सीरियल्स के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को एक के बाद एक बड़े ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है. 'अनुपमा' में आरवी का बिजनेस प्रपोजल कहानी में नया मोड़ लाएगा, तो 'वसुधा' में तेजन चंद्रिका के बिजनेस साम्राज्य को चुनौती देगी.
वहीं, 'तुम से तुम तक' में गायत्री को अपनी गलती का एहसास होगा, 'गंगा माई की बेटियां' में कौशल्या का पर्दाफाश होगा और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में करण नंदिनी को तलाक देने का फैसला करेगा.
आइए जानते हैं इन 5 टीवी सीरियल्स के अपकमिंग एपिसोड्स में क्या-क्या खास होने वाला है.
'अनुपमा' रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो 'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं.
आरवी अनुपमा के कैफे 'लव यू जिंदगी कैफे' के लिए बिजनेस प्रपोजल लेकर पहुंचेगा और उसका पार्टनर बनने के लिए इन्वेस्टमेंट ऑफर देगा.
हालांकि, अनुपमा उसके ऑफर में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाएगी, जिससे आरवी बुरी तरह नाराज हो जाएगा. इसके बाद आरवी अनुपमा के कैफे और उसके सपनों को बर्बाद करने की ठान लेगा.
आरवी का ऑफर सुनते ही पारितोष और पाखी भी उससे सवाल-जवाब करने लगेंगे. वहीं, माही भी आरवी के करीब आने की कोशिश करती नजर आएगी.
'वसुधा' ज़ी टीवी के पॉपुलर शो 'वसुधा' के अपकमिंग एपिसोड में चौहान परिवार के बीच बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा.
बिरजू और लाजवंती के परिवार के चौहान हाउस लौटने के बाद तेजन अब चंद्रिका के बिजनेस साम्राज्य को चुनौती देती नजर आएगी.
वहीं, तेजन और लाजवंती बिजनेस के बड़े फैसलों में दखल देने की कोशिश करेगी, जबकि प्रभात की बिगड़ती तबीयत के चलते चंद्रिका उनकी शर्तें मानने के लिए मजबूर होगी.
लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आएगा, जब तेजन की असली नीयत और उसका सच चंद्रिका के सामने आ जाएगा.
'तुम से तुम तक' ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो 'तुम से
📡 स्रोत: ABP Live Film