TVK विधायक पर FIR, आरोप- कलेक्टर को अश्लील मैसेज भेजा:मद्रास हाईकोर्ट बोला- मुख्य सचिव हो या सफाईकर्मी, हर महिला को सुरक्षा मिलनी चाहिए
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
तमिलनाडु के कल्लाकुरिची से TVK विधायक सी.
अरुल विग्नेश के खिलाफ महिला जिला कलेक्टर को कथित तौर पर अश्लील मैसेज भेजने के मामले में FIR दर्ज की गई है। मद्रास हाईकोर्ट को मंगलवार को राज्य सरकार ने इसकी जानकारी दी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि हर महिला को यौन उत्पीड़न से सुरक्षा मिलनी चाहिए, चाहे वह मुख्य सचिव हो या सफाईकर्मी। जस्टिस वी.
लक्ष्मीनारायण ने कहा कि पीड़िता किसी भी पद पर हो, उसे सुरक्षा मिलनी चाहिए। कोर्ट ने मामले से जुड़ी संवेदनशील जानकारी प्रकाशित करने पर मीडिया को अंतरिम रोक भी लगाई है। साथ ही सोशल मीडिया से ऐसे संदेश हटाने का निर्देश दिया है। मामले की जांच की निगरानी IG रैंक का अधिकारी करेगा और अंतिम रिपोर्ट 22 दिसंबर तक दाखिल करनी होगी। कोर्ट में बताया- कलेक्टर की शिकायत पर FIR दर्ज मंगलवार को वकील आर.
त्रिशुली की याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में DGP और कल्लाकुरिची के SP को 11 नवंबर 2026 को दी गई शिकायत के आधार पर FIR दर्ज करने और निष्पक्ष जांच कराने का निर्देश देने की मांग की गई थी। सुनवाई के दौरान राज्य के सरकारी वकील आर.
जॉन सत्यन ने बताया कि महिला जिला कलेक्टर की शिकायत पर कल्लाकुरिची के ऑल वुमन पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। कलेक्टर ने सोमवार को विधायक के खिलाफ औपचारिक शिकायत दी थी। इस पर हाईकोर्ट ने कहा, “पीड़िता मुख्य सचिव हो, सफाईकर्मी हो या उससे नीचे के किसी पद पर काम करने वाली महिला, उसे यौन उत्पीड़न से सुरक्षा मिलनी चाहिए।” मीडिया में जानकारी प्रकाशित करने पर रोक अदालत ने प्रेस और मीडिया को POSH एक्ट, 2013 की धारा 16 के दायरे में आने वाली जानकारी प्रकाशित या साझा करने से रोक दिया है।
इस धारा के तहत शिकायत, पीड़िता की पहचान और जांच से जुड़ी कार्यवाही की जानकारी गोपनीय रखनी होती है। जज ने कहा कि सोशल मीडिया पर मौजूद ऐसे संदेशों को साइबर क्राइम विभाग हटवाए। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता, तब तक कोई प्रकाशन नहीं किया जाना चाहिए। कोर्ट ने चेतावनी दी कि धारा 16 का उल्लंघन कर जानकारी प्रकाशित करने वालों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए।
IG रैंक का अधिकारी करेगा जांच की निगरानी अदालत ने कहा कि आरोपी विधायक एक उच्च संवैधानिक पद पर हैं, इसलिए जांच की निगरानी IG रैंक से नीचे का अधिकारी नहीं करेगा। पुलिस को मामले में तेजी स
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
🎙️ जनता का संदेश का मत
हर महिला को सम्मान और सुरक्षा का अधिकार है, चाहे वह किसी भी पद पर हो। जब अपमान या उत्पीड़न हो, तो शांतिपूर्ण और कानूनी मार्ग अपनाएँ—कानूनी सहायता, रिपोर्टिंग, और सामुदायिक समर्थन से। समाज को चाहिए कि हम सहानुभूति और न्याय के मूल्यों को बढ़ावा दें, ताकि हर व्यक्ति, विशेषकर महिलाओं, को बिना भय के जीवन जीने का अवसर मिले।