व्यापार

त्योहार से पहले भीलवाड़ा में मिला 500KG एक्सपायरी फूड:सीएमएचओ की कार्रवाई, धनिया पाउडर और केसर बाटी के सेंपल कलेक्ट किए

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
त्योहार से पहले भीलवाड़ा में मिला 500KG एक्सपायरी फूड:सीएमएचओ की कार्रवाई, धनिया पाउडर और केसर बाटी के सेंपल कलेक्ट किए

भीलवाड़ा में दीपावली के त्योहार पर आमजन को शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत डिपार्टमेंट की टीमों ने आज गुलाबपुरा में कृष्णा किराणा स्टोर तथा भीलवाड़ा में जैन बीकानेर के गोदाम का निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों जगह से करीब 515 किलो एक्सपायरी फूड को मौके पर ही नष्ट करवाया। साथ ही खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए। कृष्णा किराणा स्टोर पर एक्सपायरी तेल-मसाले नष्ट सीएमएचओ डॉ.

संजीव कुमार शर्मा की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुलाबपुरा में कृष्णा किराणा स्टोर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान यहां से लगभग 15 किलो तेल, मसाले, बादाम सहित अन्य एक्सपायरी फूड प्रोडक्ट मिले, जिसे टीम ने नियमानुसार मौके पर ही नष्ट करवाया। इस दौरान जेके ब्रांड के धनिया पाउडर का सैंपल लेकर जांच के लिए लिया गया। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक यादव मौजूद रहे। जैन बीकानेर के गोदाम में मिले एक्सपायरी प्रोडक्ट खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डिप्टी सीएमएचओ डॉ.

दिलराज मीणा के निर्देशन में रेलवे स्टेशन रोड स्थित जैन बीकानेर के गोदाम का निरीक्षण किया। जांच के दौरान यहां बड़ी मात्रा में एक्सपायरी फूड प्रोडक्ट मिले। टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 500 किलो सोहन पपड़ी, पेप्सी,रसगुल्ले,खजूर, राजभोग,सॉस की बोतलों सहित अन्य एक्सपायरी फूड सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाया।

केसर बाटी का सैंपल अजमेर भिजवाया इस दौरान जैन श्री ब्रांड की केसर बाटी का सैंपल भी लिया गया, जिसे गुणवत्ता की जांच के लिए अजमेर की लैब भेजा गया है। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज मीणा, अंकित शर्मा, संजय वर्मा सहित अन्य जांच अधिकारी मौजूद रहे। त्योहारों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता नहीं सीएमएचओ डॉ शर्मा ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें लगातार बाजारों, दुकानों एवं गोदामों का निरीक्षण कर रही हैं।

अभियान का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना और एक्सपायरी प्रोडक्ट्स की बिक्री एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और अवधिपार सामग्री से संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

हेल्पलाइन नंबर जारी किए सीएमएचओ ने आमजन से अपील की-खाद्य सामग्री खरीदते समय पैकेट पर मैन्यूफैक्चर डेट,एक्सपायरी डेट एवं गुणवत्ता की जांच अवश्य करें। किसी भी खाद्य पदार्थ में मिलावट या खाद्य सुरक्षा संबंधी अनियमितता की जानकारी मिलने पर जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01482-232643 पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।