राज्य

त्योहारी भीड़ के लिए रेलवे तैयार, कई रूट पर चलेंगी विशेष ट्रेनें

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
त्योहारी भीड़ के लिए रेलवे तैयार, कई रूट पर चलेंगी विशेष ट्रेनें

अक्टूबर 22, नई दिल्ली: त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन की तैयारी की है। इस साल त्योहारी सीजन के दौरान विशेष ट्रेनों के 6,200 से अधिक फेरे संचालित करने की योजना है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 30 फीसदी अधिक है।

उत्तर रेलवे के अनुसार, पिछले साल त्योहारी सीजन में विशेष ट्रेनों के कुल 4,666 फेरे संचालित किए गए थे। इस साल यात्रियों की सुविधा के लिए फेरों की संख्या बढ़ाई गई है।

रेलवे ने इस वर्ष 42 नई ट्रेनों को नियमित किया है। ये ट्रेनें त्योहारी सीजन के दौरान 2,600 फेरे लगाएंगी। इसके अलावा, 3,600 विशेष ट्रेन फेरों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

उत्तर रेलवे दिल्ली-पटना वंदे भारत, शकूरबस्ती-दरभंगा, माता वैष्णो देवी-वाराणसी, चंडीगढ़-पटना, आनंद विहार-पाटलिपुत्र, नई दिल्ली-हावड़ा, कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश, अमृतसर-बरौनी, नई दिल्ली-दानापुर, दिल्ली-कामाख्या, दिल्ली-गया और अमृतसर-जयनगर समेत विभिन्न मार्गों पर विशेष ट्रेनें चलाएगा।

उत्तर रेलवे का कहना है कि इन इंतजामों का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुगम, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।