विदेश

त्योहारी खुशियों के रंग में सजा पदुमलाल पवन कुमार प्रतिष्ठान, दुर्गा पूजा से छठ और लग्न तक आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध,प्रोपराइटर ने दी पर्वों की शुभकामनाएं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश

गढ़वा । शहर के मेन रोड स्थित पदुमलाल पवन कुमार प्रतिष्ठान के एक बार फिर री-ओपन होने के साथ ही आगामी त्योहारी सीजन को लेकर ग्राहकों के लिए आकर्षक एवं शानदार कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। हिंदू धर्म के प्रमुख एवं पवित्र पर्व दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के साथ-साथ आगामी लग्न को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठान में विशेष रूप से महिलाओं के लिए फैंसी साड़ियों एवं रेडीमेड परिधानों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है।

प्रतिष्ठान में सभी प्रमुख ब्रांडों के बेहतरीन डिजाइन, आकर्षक पैटर्न और गुणवत्तापूर्ण कपड़ों के कलेक्शन किफायती दरों पर उपलब्ध कराए गए हैं। त्योहारी अवसरों के साथ शादी-विवाह एवं अन्य विशेष समारोहों के लिए भी ग्राहकों की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के परिधानों का संग्रह तैयार किया गया है।

वहीं दूसरी ओर कचहरी रोड स्थित पदुमलाल पवन कुमार नेक्स्ट प्रतिष्ठान में भी फैंसी साड़ियों के साथ रेडीमेड परिधानों का भरपूर कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। यहां लेडीज वेयर, किड्स वेयर और मेंस वेयर के विभिन्न प्रमुख ब्रांडों के आकर्षक एवं लेटेस्ट डिजाइन ग्राहकों के लिए विशेष रूप से उपलब्ध हैं।

त्योहारी मौसम में परिवार के हर सदस्य के लिए पसंद के अनुसार परिधान उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रोपराइटर ने दी पर्वों की शुभकामनाएं, ग्राहकों से प्रतिष्ठान आने की अपील प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर राजीव रंजन अग्रवाल, पवन अग्रवाल एवं मानस अग्रवाल ने जिलेवासियों को दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहारी मौसम खुशियों, उमंग और उत्साह का पर्व है।

ग्राहकों की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखते हुए दोनों प्रतिष्ठानों में बेहतरीन गुणवत्ता एवं आकर्षक डिजाइनों के साथ विभिन्न प्रकार के परिधानों का कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने ग्राहकों से अपील करते हुए कहा कि आइए, अपनी पसंद के परिधान चुनिए और परिवार के साथ खुशियों का त्योहार मनाइए।

Blog Site Manager By Global Info Edge

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।