राज्य

त्योहारों से पहले शाजापुर में मिलावटखोरों पर शिकंजा, छह प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
त्योहारों से पहले शाजापुर में मिलावटखोरों पर शिकंजा, छह प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए

कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई;

मावा, पनीर, घी, मिठाई सहित कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे।

शाजापुर, नवंबर 04: दीपावली और आगामी त्योहारों को देखते हुए शाजापुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों पर निगरानी तेज कर दी है। कलेक्टर डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन और राजस्व विभाग का संयुक्त दल विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर रहा है।

इस दौरान छह प्रतिष्ठानों से मावा, पनीर, घी, मिठाई, बिस्किट, टोस्ट और नमकीन के नमूने लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। दूध उत्पादों में स्टार्च की मिलावट की प्राथमिक जांच भी की जा रही है। विभाग ने उपभोक्ताओं से खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता और शुद्धता पर ध्यान देने की अपील की है।

-----------

बाइट - एम.के. वर्मा , खाद्य सुरक्षा अधिकारी, शाजापुर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।