UAE से हारी तो बाहर हो जाएगी इंडिया-ए? देखें एशिया कप राइजिंग स्टार्स सेमीफाइनल का सिनेरियो
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत का सेमीफाइनल टिकट अभी कंफर्म नहीं हुआ है, अगर उलटफेर हुआ तो तिलक वर्मा एंड टीम बाहर भी हो सकती है. ये समीकरण पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद बन गया है.
बता दें कि 3 टीमें सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर चुकी हैं. अब 1 स्पॉट बचा है, जिसके लिए 2 टीमों की उम्मीदें जिंदा हैं.
पहले आपको एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फॉर्मेट के बारे में बताते हैं. इसमें कुल 8 टीमें खेल रही हैं, जिन्हें 4-4 के 2 ग्रुप्स में बांटा गया है.
प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की सभी 3 टीमों से 1-1 मैच खेलेगी. ग्रुप-ए के सभी मैच पूरे हो चुके हैं. श्रीलंका-ए और बांग्लादेश-ए सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. अफगानिस्तान और हांगकांग चीन इस ग्रुप से बाहर होने वाली 2 टीम हैं.
ग्रुप बी का सिनेरियो
इसमें भारत के साथ पाकिस्तान, नेपाल और यूएई है. सभी टीमें 2-2 मैच खेल चुकी हैं.
पाकिस्तान इस ग्रुप से सेमीफाइनल पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. पाक ने रविवार को इंडिया-ए को हराया. अब 1 स्पॉट बचा है, भारत का टिकट कंफर्म नहीं है.
इंडिया-ए को कैसे मिलेगा सेमीफाइनल टिकट?
तिलक वर्मा एंड टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपना आखिरी मैच जीतना है, जो यूएई के साथ है.
इस स्थिति में भारत को और कुछ नहीं चाहिए, क्योंकि फिर इंडिया-ए के 3 मैचों में 4 अंक हो जाएंगे.
लेकिन अगर यूएई उलटफेर करने में कामयाब रही और जीत गई तो फिर पाकिस्तान बनाम नेपाल मैच पर नजर रहेगी.
भारत की हार वाली स्थिति में अगर पाकिस्तान नेपाल को हरा देगी तो फिर भी नेट रन रेट के हिसाब से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.
लेकिन अगर भारत और पाकिस्तान अपने आखिरी मैच हार गई, तो नेपाल के 4 अंक हो जाएंगे और भारत के 2 ही रहेंगे. इंडिया-ए बनाम यूएई मैच कल सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा
यह भी पढ़ें- 'कहां है कुलदीप और सुथा
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में भारत का स्थान अभी तय नहीं हुआ है, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद टिलक वर्मा और टीम के बाहर होने का खतरा बढ़ गया है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सितारों के लिए एक बड़ा मंच है और उनकी विश्वसनीयता पर असर डालता है। अगर भारत बाहर हो जाता है तो युवा खिलाड़ियों की आत्मविश्वास पर नकारात्मक असर पड़ेगा और देश की क्रिकेट संस्कृति में निराशा फैल सकती है। इसके अलावा, प्रशंसकों के बीच उत्साह और निवेश पर भी असर पड़ेगा,