खेल

उड़ीसा के 28 सदस्यीय कंटेंट क्रिएटर्स दल ने देखा ग्वालियर का विकास और विरासत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
उड़ीसा के 28 सदस्यीय कंटेंट क्रिएटर्स दल ने देखा ग्वालियर का विकास और विरासत

सेवा संकल्प अभियान और विकसित भारत@2047 के तहत दल ने अंबेडकर धाम, अटल स्मारक, एयरपोर्ट व स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का किया अवलोकन

ग्वालियर, अक्टूबर 02: ‘सेवा संकल्प अभियान’ और ‘विकसित भारत@2047’ के तहत उड़ीसा से आया 28 सदस्यीय इंफ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स का दल ग्वालियर पहुंचा। दल ने शहर की विकास परियोजनाओं और ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। सदस्यों ने निर्माणाधीन अंबेडकर धाम और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बन रहे अटल स्मारक का जायजा लिया।

इसके साथ ही राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल और स्मार्ट सिटी के तहत विकसित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड का भ्रमण कर निर्माण और संचालन की जानकारी ली। दल ने दिव्यांगजनों के लिए निर्मित स्टेडियम में उपलब्ध आधुनिक खेल सुविधाओं को भी देखा। इसके अलावा ग्वालियर की ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया।

दल के सदस्यों ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य के लिए अंतर-राज्यीय सांस्कृतिक और विकासात्मक आदान-प्रदान महत्वपूर्ण है।

-----------------

बाइट - निहारिका मंथन, इंफ्लुएंसर, उड़ीसा बाइट - विकास कुमार नाइक, इंफ्लुएंसर, उड़ीसा

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उड़ीसा के 28 कंटेंट क्रिएटर्स का दल ‘सेवा संकल्प अभियान’ और ‘विकसित भारत@2047’ के तहत ग्वालियर गया। दल ने अंबेडकर धाम, अटल स्मारक, एयरपोर्ट व स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का निरीक्षण किया। यह विषय विकास योजनाओं और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर केंद्रित है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि युवा डिजिटल प्रभावशाली लोग राष्ट्रीय विकास को कैसे देख रहे हैं और समाज में जागरूकता फैला रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप आम जनता को शहर के भविष्य के प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी मिलेगी, जिससे स्थानीय निवेश औ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।