'उड़ता तीर' की धीमी शुरुआत, लेकिन आयुष्मान खुराना के करियर का बना ये रिकॉर्ड
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की नई फिल्म 'उड़ता तीर' शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.
इस स्पाई-कॉमेडी फिल्म का सिनेमाघरों में 'पहला प्यार दूसरी बार', 'तू है मेरी किरण' और 'काली खेती' जैसी फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड की 'क्लेफेस' और 'वाइल्डवुड' से भी क्लैश हुआ.
वहीं इसे एक हफ्ते पुरानी जेलर 2 से लेकर प्रहार, नई नवेली और रणबाली से भी मुकाबला करना पड़ा है. ऐसे में जानते है कि 'उड़ता तीर' की ओपनिंग कैसी रही है?
'उड़ता तीर' ने ओपनिंग डे पर कितना किया कलेक्शन?
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' को सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव रिव्यू मिला है.
कई यूजर्स ने फिलम के ट्विस्ट, कॉमेडी और देशभक्ति से भरी भावना के ब्लेंड की तारीफ की है. हालांकि 'उड़ता तीर' की ओपनिंग ठीक रही है.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'उड़ता तीर' ने रिलीज के पहले दिन 4.10 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला है.
वहीं इसकी ग्रॉस कमाई 4.83 करोड़ रुपये रही.
हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.
कोविड के बाद आयुष्मान की चौथी सबसे बड़ी ओपनर बनी
'उड़ता तीर' आयुष्मान खुराना के करियर की कोविड 19 के बाद चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है.
इसने डॉक्टर जी के 3.87 करोड़ के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दी है.
वहीं ये पति पत्नी और वो दो के 4.38 करोड़ के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात देने से जरा सी चूक गई.
आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों की ओपनिंग्स
थामा- 25.11 करोड़
ड्रीम गर्ल 2 - 10.69 करोड़
पति पत्नी और वो दो - 4.38 करोड़
उड़ता तीर- 4.10 करोड़
डॉक्टर जी- 3.87 करोड़
चंडीगढ़ करे आशिकी- 3.75 करोड़
अनेक - 2.11 करोड़
एक्शन हीरो - 1.35 करोड़
फिल्म के बारे में और जानकारी
'उड़ता तीर' में आयुष्मान खुरान
📡 स्रोत: ABP Live Film