उदय शंकर नाट्य अकादमी में सात दिवसीय रंगमंच एवं फिल्म निर्माण कार्यशाला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
14 सितम्बर 2026, अल्मोड़ा: उदय शंकर नाट्य अकादमी, अल्मोड़ा में आज से सात दिवसीय रंगमंच एवं फिल्म निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ हो गया है। इस कार्यशाला में 40 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं। जिन्हें रंगमंच तकनीक, अभिनय, दृश्य-रचना, चरित्र निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, कैमरा, फिल्म निर्माण और डॉक्यूमेंट्री निर्माण की बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में प्रशिक्षक के तौर पर कैलाश कांडवाल, शुभम शर्मा और अभिषेक डोभाल हैं।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गुरु उदय शंकर की कलात्मक दृष्टि को नई पीढ़ी से जोड़ना और क्षेत्र के युवाओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा विकसित करने के लिए प्रशिक्षण और मंच उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही, उदय शंकर द्वारा 1938 में स्थापित इस ऐतिहासिक अकादमी को केवल एक विरासत स्थल के रूप में नहीं, बल्कि निरंतर कला-शिक्षण और सांस्कृतिक गतिविधियों के सक्रिय केंद्र के रूप में भी विकसित करना है।
संलग्न_ फोटो
कैप्शन- उदय शंकर नाट्य अकादमी, अल्मोड़ा में सात दिवसीय रंगमंच एवं फिल्म निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ