राजनीति

उदयपुर में कांग्रेस का काला दिवस, ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर प्रदर्शन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
उदयपुर में कांग्रेस का काला दिवस, ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर प्रदर्शन

अक्तूबर 08, लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): उदयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित ‘वोट चोरी’, चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा विपक्षी सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में काला दिवस मनाया। इस दौरान उदयपुर ब्लॉक में धरना-प्रदर्शन कर लोकतंत्र, मताधिकार की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।

प्रदर्शन में लाहौल-स्पीति की विधायक और आदिवासी कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अनुराधा राणा सहित पार्टी के बहुत से वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अनुराधा राणा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के मत का अधिकार सर्वोच्च है और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर उठने वाले सवाल गंभीर हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।