राजनीति

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का पांच दिवसीय सिरमौर प्रवास 18 से 22 सितंबर तक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का पांच दिवसीय सिरमौर प्रवास 18 से 22 सितंबर तक

सितंबर 17, शिमला (हिमाचल प्रदेश): उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 18 से 22 सितंबर तक पांच दिवसीय जिला सिरमौर प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान उद्योग मंत्री विभिन्न स्थानों पर जन समस्याएं सुनने के साथ-साथ विकासात्मक कार्यों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

उद्योग मंत्री 18 सितंबर को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह सतौन में जन समस्याएं सुनेंगे। इसके पश्चात 19 सितंबर को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे। हर्षवर्धन चौहान द्वारा 20 सितंबर, 2026 को शिलाई तहसील के उत्री में स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन किया जाएगा।

इसके उपरांत वे शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे। 21 सितंबर को उद्योग मंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के पश्चात वे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह शिलाई में जन समस्याएं भी सुनेंगे। प्रवास के अंतिम दिन 22 सितंबर को उद्योग मंत्री भैला में जन समस्याएं सुनेंगे।

इसके पश्चात वे हारलोग स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत हर्षवर्धन चौहान ठोंठा जाखल में स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन करेंगे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का पाँच दिवसीय सिरमौर प्रवास 18 से 22 सितंबर तक है। इस दौरे में मंत्री जन समस्याएँ सुनेंगे और विकास तथा स्वास्थ्य परियोजनाओं के उद्घाटन करेंगे। यह कदम क्षेत्रीय विकास को तेज करने के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सिरमौर की बुनियादी ढाँचे और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की तात्कालिक आवश्यकता है। जनता को बेहतर सड़क, बिजली और अस्पताल सुविधाएँ मिलेंगी, जिससे रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे और जीवन स्तर में सुधार होगा। इस प्रवास से स्थानीय उद्योगों को भी समर्थन मिलेगा, जिससे रोजगार स

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।