उज्जैन में आईआईएमयूएन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने किया संबोधित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने ये विचार उज्जैन में संस्था आईआईएमयूएन द्वारा आयोजित उज्जैन कांफ्रेंस में व्यक्त किए। श्री तोमर ने कहा कि आदिगुरु शंकराचार्य, स्वामी विवेकानंद, रानी लक्ष्मीबाई, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, अशफाक उल्ला खां जैसे महान व्यक्तियों का बहुत कम आयु में प्राणांत हो गया।
इन सभी ने यह नहीं सोचा कि हमारी उम्र अभी कम है। स्वतंत्रता के अमर शहीदों ने यह भी विचार नहीं किया कि हमारा जीवन तो रहेगा फिर आजादी मिलेगी उसका क्या अर्थ? वे हँसते हुए फांसी के फंदे पर चढ़ गए। इसलिए हमें इस आजादी का मूल्य समझना चाहिए। युवा पीढ़ी को लोकतंत्र में अपनी सरकार चुनने की ताकत तथा अपने वोट के महत्व को समझना चाहिए।
जेन जी के संदर्भ में श्री तोमर ने कहा कि जेन जी शब्द मैकेनिकल शब्द है। इस शब्द में युवाओं की ऊर्जा तथा प्राण महसूस नहीं होते हैं जबकि तरुण भारत कहते ही एक सकारात्मक भाव उत्पन्न होता है। आज हमारे देश में सबसे ज्यादा युवा हैं। युवाओं की संख्या ज्यादा है यह महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि यह बात महत्वपूर्ण है कि ये युवा कैसे देश के विकास में हमारी शक्ति बन सकती है। ये कैसे हमारे अध्यात्म को, हमारे लोकतंत्र की आत्मा, हमारे भारतीय ज्ञान को समझें? कैसे ये तरुण भारत अपने संकल्प और प्रयत्नों से विकसित भारत का निर्माण कर सके, इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।
श्री तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश ने वर्ष 2003 के बाद बिजली, सिंचाई, कृषि जैसे तमाम क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की है। अब समय है कि हम युवाओं में नेतृत्व विकास के लिए यत्न करें। नेतृत्व विकास का अर्थ केवल यही नहीं है कि कोई सांसद, विधायक बन सके। राजनीति हो या कोई ओर क्षेत्र, युवाओं में ऐसी क्षमता होनी चाहिए कि वे जहां रहें, अपनी योग्यता का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।
यह तभी संभव होगा जब वे भारतीयता के तत्व को समझ सकेंगे। इस कार्य के लिए आईआईएमयूएन की तरह कार्य किए जाने की आवश्यकता है। तभी हम ऐसे सक्षम युवाओं का निर्माण कर पाएंगे जिनकी ताकत के बल पर हमारा देश विकसित भारत बन कर पूरी दुनिया का नेतृत्व क्षमता प्राप्त कर सकेगा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उज्जैन में आईआईएमयूएन द्वारा आयोजित सम्मेलन में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने महान स्वामी शंकराचार्य, स्वामी विवेकानंद, रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, राजगुरु और अशफाक उल्ला खां जैसे नायकों की कम उम्र में मृत्यु पर विचार किया। यह विषय उनके जीवन और कार्यों की समयबद्धता पर प्रकाश डालता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राष्ट्रीय नायकों के योगदान और उनके समय से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करती है, जो आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हो सकती है। आम जनता पर इसका असर प्रेरणादायक हो सकता