राज्य

उज्जैन- आईआईटी बॉम्बे के विशेषज्ञों द्वारा एमपीईबी के अभियंताओं को दिया गया विद्युत सुरक्षा प्रशिक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उज्जैन- आईआईटी बॉम्बे के विशेषज्ञों द्वारा एमपीईबी के अभियंताओं को दिया गया विद्युत सुरक्षा प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर प्रो. अल्बर्ट थॉमस एवं प्रो. वरुण कुमार रेजा द्वारा विद्युत कार्यों के दौरान अपनाई जाने वाली आवश्यक सुरक्षा सावधानियों, कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन तथा श्रमिकों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान अभियंताओं को साइट पर कार्य करते समय विद्युत उपकरणों एवं प्रणालियों के सुरक्षित संचालन, संभावित जोखिमों की पहचान, आवश्यक सुरक्षा उपायों तथा श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य अभियंताओं को अपने-अपने कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सक्षम बनाना है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम का पांचवां बैच है। सिंहस्थ 2028 के व्यापक स्तर पर किए जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए इस प्रकार के प्रशिक्षण को अत्यंत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एआई का भी कैसे उपयोग किया जाय वो बताया गया। आईआईटी बॉम्बे के सहयोग से अभियंताओं की कैपेसिटी बिल्डिंग एवं तकनीकी दक्षता संवर्धन की यह प्रक्रिया निरंतर जारी है, ताकि सिंहस्थ 2028 से संबंधित सभी निर्माण कार्यों में सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए कार्यों का सुरक्षित, व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।