राज्य

उज्जैन में आंगनवाड़ी सहायिका की अनंतिम चयन सूची जारी, 18 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
उज्जैन में आंगनवाड़ी सहायिका की अनंतिम चयन सूची जारी, 18 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

उज्जैन, 11 सितंबर 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत उज्जैन शहर की विभिन्न परियोजनाओं में आंगनवाड़ी सहायिका पदों के लिए अनंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी यह सूची MP Online के चयन पोर्टल पर देख सकते हैं। इसके अलावा संबंधित आंगनवाड़ी केन्द्रों, परियोजना कार्यालयों और अन्य निर्धारित कार्यालयों में भी सूची चस्पा की गई है।

जारी जानकारी के अनुसार, परियोजना कार्यालय उज्जैन शहर-02 के अंतर्गत वार्ड-28 स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पीपली, वार्ड-27 स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र नागौरी मोहल्ला और वार्ड-42 स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र रामीनगर की अनंतिम चयन सूची जारी की गई है। इसी तरह परियोजना कार्यालय उज्जैन शहर-03 के अंतर्गत वार्ड-16 स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र भुवनेश्वरी तथा परियोजना कार्यालय उज्जैन शहर-04 के अंतर्गत वार्ड-23 स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र डाबरी पीठा और वार्ड-20 स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र धोबी गली काजीवाड़ा के लिए सहायिका पद की अनंतिम चयन सूची जारी हुई है।

---

18 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

अनंतिम चयन सूची के संबंध में यदि किसी आवेदक को कोई आपत्ति है, तो वह 18 सितंबर 2026 तक MP Online के माध्यम से सप्रमाण आपत्ति दर्ज करा सकता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।