अपराध

उज्जैन- आपात स्थिति से निपटने होमगार्ड जवानों का 5 दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उज्जैन- आपात स्थिति से निपटने होमगार्ड जवानों का 5 दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

इसी क्रम में संभाग उज्जैन के होमगार्ड जवानों के प्रथम बैच का 5 दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले होमगार्ड जवानों को सिंहस्थ-2028 के दौरान विभिन्न ड्यूटी एवं घाटों पर तैनात किया जाएगा।

प्रशिक्षण में व्यावहारिक पक्ष पर विशेष बल दिया जा रहा है। 5 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सिंहस्थ परिचय, घाट व्यवस्था, श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्था, श्रद्धालुओं का आवागमन, भीड़ प्रबंधन, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, जल सुरक्षा, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, भगदड़ जैसी स्थितियों की रोकथाम, क्षतिग्रस्त इमारत के प्रकार, खोज एवं बचाव, खोया-पाया प्रबंधन, कंट्रोल रूम व्यवस्था, बोट हैंडलिंग, व्यवहार कौशल, स्नेक बाइट प्रबंधन, अग्नि दुर्घटना निवारण, वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों का विस्तृत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर होमगार्ड संभाग उज्जैन के संभागीय सेनानी श्री रोहिताश पाठक एवं जिला सेनानी श्री संतोष कुमार जाट ने प्रतिभागियों को संबोधित कर उनका मनोबल बढ़ाया। अधिकारियों ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों से पूर्ण उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि सिंहस्थ-2028 में देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की घाट सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु मध्य प्रदेश होमगार्ड विभाग द्वारा राज्य स्तर पर सभी संभागों में होमगार्ड जवानों का चरणबद्ध प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया गया है। उज्जैन संभाग में चल रहा यह प्रथम सत्र इसी व्यापक तैयारी का हिस्सा है।

🎙️ जनता का संदेश का मत

उज्जैन के होमगार्ड जवानों का 5‑दिन प्रशिक्षण हमें याद दिलाता है कि समाज में सुरक्षा के लिए त्वरित और सुव्यवस्थित तैयारी ज़रूरी है। जब आपात स्थिति आती है, तो प्रशिक्षित, संयमित और एकजुट टीम ही समाधान ढूंढती है। इसी तरह, व्यक्तिगत विवादों में भी शांत मन से संवाद, कानूनी सहायता और सहानुभूति से समाधान संभव है। यह संदेश हमें प्रेरित करता है कि हम सभी मिलकर समृद्ध, सुरक्षित समाज का निर्माण करें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।