उज्जैन- अंडरपास और मार्ग चौड़ीकरण कार्यों में तेजी लाएं, काम के लिए टीम और संसाधन बढ़ाये जाएं : संभागायुक्त
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
संभागायुक्तश्री आशीष सिंह ने हरिफाटक ओवरब्रिज के नीचे प्रस्तावित अंडरपास निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि एलाइनमेंट फाइनल होने के बाद नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग संयुक्त रूप से मौके पर निशान लगाकर कार्य प्रारंभ करें। उन्होंने दोनों विभागों को आपसी समन्वय के साथ तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि अंडरपास का निर्माण समय-सीमा में पूर्ण किया जा सके।
संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने हरिफाटक चौराहे से निर्माणाधीन अंडरपास के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ मौके पर निरीक्षण कर कार्य को तेज गति से करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक यातायात व्यवस्था तैयार कर कार्य को शीघ्र आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त आशीष सिंह ने कवेलू कारखाना चौराहा से नीलगंगा चौराहा तथा नीलगंगा से शांतिनगर होते हुए गेल इंडिया तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर नगर निगम के इंजीनियरों से निर्माण कार्य की प्रगति और बारिश के बाद किए गए कार्यों की जानकारी ली तथा शेष कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बताया कि 2.7 किलोमीटर लंबे एवं 18 मीटर चौड़े मार्ग में आईसी चैंबर एवं सीवर का कार्य पूर्ण हो चुका है। मार्ग के दोनों ओर नाली निर्माण तथा पोल शिफ्टिंग का कार्य भी पूरा किया जा चुका है। संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्माण कार्य कराने वाले विभागों के इंजीनियरों को अनिवार्य रूप से निर्माण स्थल पर उपस्थित रहकर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और गति, दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कहा कि सिंहस्थ 2028 के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का प्रतिदिन मौके पर निरीक्षण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाने है। इसी उद्देश्य से निर्माण एजेंसियों एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार की गई है।
उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर काम में किसी तरह की समस्या होने पर समाधान कर आपसी समन्वय के साथ काम तेज गति से किये जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ नेहा जैन, अपर मेला अधिकारी ओमप्रकाश सनोडिय़ा सहित नगर निगम के अधिकारी, इंजीनियर एवं निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उज्जैन में हरिफाटक ओवरब्रिज के नीचे अंडरपास और मार्ग चौड़ीकरण के कार्य को तेज करने का निर्देश संभागायुक्त आशीष सिंह द्वारा दिया गया है। यह विषय सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन से जुड़ा है, जिससे भीड़भाड़ कम होगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि अंडरपास के निर्माण से ट्रैफिक फ्लो बेहतर होगा और स्थानीय व्यापारियों के लिए भी लाभकारी होगा। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक रहेगा: यात्रा का समय घटेगा, सड़क दुर्घटनाओं का जोखिम कम होगा, और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ेंगी।
🎙️ जनता का संदेश का मत
उन्नत बुनियादी ढांचे से न केवल यातायात सुगम होता है, बल्कि यह समाज के हर वर्ग को समान अवसर भी देता है। जब सरकारें मिलकर अंडरपास जैसे परियोजनाओं को समय पर पूरा करती हैं, तो वह लोगों के समय, स्वास्थ्य और सुरक्षा की रक्षा करती है। आइए हम भी अपने कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दें, ताकि विकास का लाभ सभी तक पहुंचे और समाज में विश्वास तथा सहयोग की भावना बढ़े।