उज्जैन में CM डॉ. मोहन यादव ने की गोवर्धन पूजा, सिंहस्थ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की तैयारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने तिलकेश्वर महादेव गोशाला में विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की। इस दौरान उन्होंने गौमाता को गुड़-रोटी खिलाकर गौसेवा का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली है और गोवर्धन पूजा सनातन संस्कृति की पहचान है।
उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से गौमाता के संरक्षण और पालन-पोषण में योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी सिंहस्थ को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ में करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं।
शहर में 500 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं शिप्रा नदी पर नए घाट और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहुंच मार्ग भी विकसित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों से सिंहस्थ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं का अतिथि देवो भव की भावना से स्वागत और सत्कार करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि शहर में श्रद्धालुओं की आवास व्यवस्था के लिए खाली जमीन पर टेंट सिटी विकसित करने के साथ ही लोग अपने घरों में अतिरिक्त कमरे तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा होटल और होम स्टे जैसी सुविधाओं को भी बढ़ावा देने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उज्जैन की सांस्कृतिक पहचान और आतिथ्य परंपरा को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का अवसर भी है।
होल्डअप साउंड – डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश
----उज्जैन की तिलकेश्वर महादेव गोशाला में मुख्यमंत्री ने की गोवर्धन पूजागौमाता को गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री ने दिया गौसंरक्षण का संदेशआगामी सिंहस्थ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमानउज्जैन में 500 किलोमीटर से अधिक सड़कों का हो रहा निर्माणटेंट सिटी, होम स्टे और अतिरिक्त कमरों की व्यवस्था करने नागरिकों से अपील
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आयोजित गोवर्धन पूजा एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम है, जिसमें भगवान कृष्ण की शिक्षा स्थली पर पवित्र पूजा के साथ गौमाता की सेवा भी शामिल है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राज्य की सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक परंपरा को उजागर करती है, साथ ही 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की तैयारी से सामाजिक व्यवस्था और पर्यटन पर प्रभाव पड़ सकता है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक रहेगा, क्योंकि यह धार्मिक एकता को बढ़ावा देगा, पर्यटन आय में वृद्धि करेगा और ग्रामीण एवं