उज्जैन- कलेक्टर ने किया छात्राओं से किया संवाद, बताए सफलता के मूल मंत्र
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कलेक्टर श्री सिंह ने छात्राओं से कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और निरंतर मेहनत आवश्यक है। सभी छात्राएं अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें तथा भविष्य में जो भी लक्ष्य निर्धारित करें, उसे पूरी लगन और योजनाबद्ध तरीके से हासिल करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान समय का उचित प्रबंधन करें ।
उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में कभी निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि एक-दूसरे से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। शिक्षा को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ प्राप्त करें, ताकि स्वयं के साथ अपने परिवार और क्षेत्र का नाम भी रोशन कर सकें।उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति स्वयं अपने लक्ष्य के प्रति संतुष्ट और दृढ़ संकल्पित होता है, तो सफलता की राह आसान हो जाती है।
कलेक्टर श्री सिंह ने उपस्थित छात्राओं एवं ग्रामीणजनों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में यात्रा करते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। जीवन से अधिक अनमोल कुछ भी नहीं है, इसलिए अपनी सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें।
संवाद के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करने, अनुशासित जीवनशैली अपनाने और निरंतर प्रयास करते रहने का संदेश दिया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उज्जैन के कलेक्टर श्री सिंह ने छात्राओं से संवाद करते हुए सफलता के मूल मंत्र पर प्रकाश डाला। विषय यह है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और निरंतर मेहनत से ही जीवन में सफलता पाई जा सकती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शिक्षा के क्षेत्र में नेतृत्व और प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत करती है, जिससे युवाओं को स्पष्ट दिशा मिलती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि छात्र अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें, समय प्रबंधन सीखें और लक्ष्यों को योजनाबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए प्रेरित हों।