अपराध

उज्जैन- एसडीईआरएफ और होमगार्ड की टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उज्जैन- एसडीईआरएफ और होमगार्ड की टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान

मृतक की पहचान दीपक पिता मनोज राठौर, निवासी नवाखेड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर को बालक दीपक गाय चराते समय निनोरा स्थित तालाब में डूब गया था। स्थानीय नागरिकों से सूचना मिलने के बाद कंट्रोल रूम उज्जैन से होमगार्ड की 6 सदस्यीय एसडीईआरएफ टीम को रेस्क्यू के लिए रवाना किया गया।

टीम ने गोताखोरी और बिलाई के माध्यम से करीब 6 घंटे तक लगातार सर्चिंग की, लेकिन तालाब की गहराई 60 से 70 फीट होने तथा बालक के डूबने की सही लोकेशन स्पष्ट नहीं होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड/एसडीईआरएफ संतोष कुमार जाट के निर्देश पर एक और 6 सदस्यीय टीम को आधुनिक आपदा उपकरणों के साथ मौके पर भेजा गया।

दोनों टीमों ने तालाब के संभावित डूब क्षेत्र में डीप डाइविंग के साथ लगातार सर्चिंग अभियान चलाया। टीम के अथक प्रयासों के बाद करीब 10 घंटे की सर्चिंग में बालक का शव बरामद कर लिया गया। रेस्क्यू अभियान में शामिल जवानों के प्रयासों की सराहना करते हुए डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड/एसडीईआरएफ संतोष कुमार जाट ने जवानों को पुरस्कृत किया।

🎙️ जनता का संदेश का मत

दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना ने हमें यह सिखाया कि प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व में सतर्कता अनिवार्य है। जब हम अपने प्रियजनों को सुरक्षित रखने के लिए एकजुट होते हैं, तो समाज की एकजुटता और भी मजबूत होती है। ऐसी घटनाओं से हमें यह याद दिलाता है कि आपसी सहयोग, त्वरित सूचना और सामूहिक प्रयास जीवन बचा सकते हैं। आइए हम सभी मिलकर जागरूकता बढ़ाएँ और सुरक्षित वातावरण का निर्माण करें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।