उज्जैन- गणतंत्र दिवस परेड के लिए सारांश देवान का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विश्वविद्यालय परिक्षेत्र की इकाई से चयनित सारांश अब आगामी 21 से 30 नवंबर तक उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले 10 दिवसीय राष्ट्रीय शिविर में परेड की अंतिम रिहर्सल करेंगे, जिसमें देश भर के चयनित स्वयंसेवक भाग लेंगे।
विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना परिक्षेत्र के समन्वयक डॉ. शेखर मेदमवार ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय मंच पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रतिभा का यह चौथा बड़ा उदाहरण है, क्योंकि इससे पूर्व एनसीसी और खेलो इंडिया की अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भी यहाँ के तीन विद्यार्थी विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर चुके हैं।
डॉ. मेदमवार ने बताया कि सारांश देवान ने इससे पहले मध्य प्रदेश स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का पुरस्कार जीतने के साथ ही प्रादेशिक और संभागीय शिविरों में भी अपनी उत्कृष्टता साबित की है। उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय परिक्षेत्र की एनएसएस इकाई द्वारा पिछले दो वर्षों से विभिन्न शिविरों के माध्यम से सामाजिक दायित्वों के प्रति समर्पित ऐसे स्वयंसेवक तैयार किए जा रहे हैं, जो खेलों के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी निरंतर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करा रहे हैं।
डॉ देवान की इस उपलब्धि पर सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलगुरु डॉ अर्पण भारद्वाज, कार्यपरिषद सदस्य डॉ राजेश सिंह कुशवाह और कुलसचिव डॉ अनिल कुमार शर्मा ने विश्वविद्यालय के लिए इसे विद्यार्थियों की उत्कृष्टता का गौरवशाली योगदान बताया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर बताती है कि उज्जैन के सारांश देवान को गणतंत्र दिवस परेड के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चुना गया है। यह चयन राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय परिक्षेत्र से हुआ है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश के युवा स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय परेड में भाग लेने का मौका देती है, जिससे उनकी प्रेरणा और समाजसेवा की भावना बढ़ती है। इसके अलावा, यह परेड की तैयारी में विश्वविद्यालय के प्रयासों को उजागर करती है। आम जनता पर इसका असर यह होगा कि नागरिकों को अपने क्षेत्र के युवा नेताओं की उपलब्धियों पर गर्व महसूस ह
🎙️ जनता का संदेश का मत
उज्जैन की परेड की तैयारी में जुटे युवा स्वयंसेवकों की ऊर्जा से हम यह सीखते हैं कि समाज की सेवा में समर्पण और एकजुटता सबसे बड़ी ताकत है। जब किसी भी क्षेत्र में संघर्ष या असहमति उत्पन्न हो, तो संवाद, सहानुभूति और साझा लक्ष्य पर ध्यान देकर समाधान निकाला जा सकता है। इस परेड से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि हम अपने समाज को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करें, न कि विभाजन की राह चुनें।