उज्जैन- घायलों की मदद कर जनसेवकों ने पेश की मानवता की मिसाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले 03 जनसेवा प्रहरियों को कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इन तीनों जनसेवा प्रहरियों ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद कर मानवता और संवेदनशीलता का परिचय दिया है। इनमें से दिनेश दायमा ने 23 सितंबर को नागझिरी, शिप्रा विहार के पास हुई दुर्घटना में घायल ज्योति वर्मा को तत्काल सहायता देकर संजीवनी हॉस्पिटल पहुंचाने की व्यवस्था की।
इसी तरह जन सेवा प्रहरी के सचिव लखन जाट एवं सहायक सचिव राहुल सोलंकी ने भी सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाकर जनसेवा का परिचय दिया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांस कूमट मौजूद थे।
🎙️ जनता का संदेश का मत
सड़क पर घायलों की मदद करना मानवता का सच्चा उदाहरण है। जब दुर्घटना घटती है, तो तत्काल सहायता देकर जीवन बचाया जा सकता है। समाज में आपसी संवेदनशीलता और सहानुभूति को बढ़ावा देने के लिए हमें ऐसे कार्यों को मान्यता देनी चाहिए। हर नागरिक को यह याद दिलाना चाहिए कि आपदाओं के समय एक-दूसरे का हाथ बढ़ाना न केवल ज़रूरी है, बल्कि हमारी समाजिक जिम्मेदारी भी है।