राज्य

उज्जैन- ग्राम अम्बोदिया में जन विश्वास शिविर का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उज्जैन- ग्राम अम्बोदिया में जन विश्वास शिविर का आयोजन

ग्राम पंचायत अम्बोदिया में जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीएम, सीईओ, तहसीलदार सहित खंडस्तरीय समस्त अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में हितग्राही एवं ग्रामीणजन शामिल हुए और अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर उनका निराकरण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिविर के दौरान अम्बोदिया सेक्टर की 12 ग्राम पंचायतों के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, सरपंच, शिकायतकर्ता, ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के तहत उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने तथा स्वयं नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।