भोपाल

उज्जैन को जल्द मिलेगी मेट्रो की सौगात, CM मोहन यादव ने 173 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उज्जैन को जल्द मिलेगी मेट्रो की सौगात, CM मोहन यादव ने 173 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन के महाकाल महालोक में आयोजित कार्यक्रम में 173 करोड़ रुपये की लागत वाले 15 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के समान विकास के लिए सरकार संकल्पित होकर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन को जल्द मेट्रो ट्रेन की सौगात मिलेगी।

उन्होंने बताया कि ग्वालियर को नई मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को गति देने के लिए इंदौर-भोपाल-जबलपुर तक औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में उद्योग और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने सुगम परिवहन सेवा का जिक्र करते हुए कहा कि यात्री बसों का संचालन एक नगर से दूसरे नगर और एक राज्य से दूसरे राज्य तक किया जाएगा।

उज्जैन में 10 नई पीएम ई-बस सेवाएं शुरू

श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए उज्जैन में 10 नई पीएम ई-बस सेवाएं भी शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सेवाओं से शहर में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने और यात्रियों को सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उज्जैन के विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।