राज्य

उज्जैन- जिला चिकित्सालय चरक भवन में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उज्जैन- जिला चिकित्सालय चरक भवन में  स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित

अभियान के दौरान अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, संक्रमण नियंत्रण सुनिश्चित करने तथा मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की गईं। इसके अंतर्गत अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता शपथ एवं जागरूकता का आयोजन किया गया। साथ ही परिसर में लगे पुराने पोस्टर एवं अनुपयोगी सूचना, शिक्षा एवं संचार सामग्री को हटाया गया। अस्पताल के शौचालयों की विशेष सफाई, केंद्रीय निर्जर्मीकरण एवं आपूर्ति विभाग क्षेत्र की सफाई तथा संक्रमण रोकथाम एवं नियंत्रण प्रोटोकॉल के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

अभियान के दौरान अस्पताल की लिफ्ट एवं सभी फ्लोर की डीप क्लीनिंग, पेस्ट कंट्रोल, लॉन्ड्री क्षेत्र की सफाई, बेडसाइड लॉकर एवं खिड़कियों की सफाई, सीढ़ियों एवं नालियों की सफाई सहित अन्य आवश्यक स्वच्छता गतिविधियाँ की गईं। इसकेअतिरिक्त स्वास्थ्यकर्मियों को संक्रमण से बचाव एवं स्वच्छता के निर्धारित मानकों के प्रति जागरूक करने के लिए हैंडवॉश ऑडिट एवं प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम रघुवंशी ने बताया कि स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता बनाए रखना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अस्पताल में नियमित साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण के निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन तथा स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय सहभागिता से मरीजों को सुरक्षित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।