उज्जैन- खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा उन्हेल एवं नागदा में मावा विक्रेताओं पर कार्यवाही
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा त्यौहार को ध्यान में रखते हुए मावा, घी, मिठाई, तेल आदि खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी की जा रही है। विभाग की टीम द्वारा मावा व घी निर्माण स्थलों व विक्रेताओं की जांच की जा रही है। टीम द्वारा मावा एवं घी आदि में नमूना कार्यवाही के पूर्व खाद्य पदार्थों में स्टार्च, शर्करा, वनस्पति आदि की मिलावट पहचाने के लिये प्रारम्भिक परीक्षण किया जा रहा है। प्रारम्भिक परीक्षण में यदि मावा, घी आदि में किसी प्रकार की मिलावट की आशंका होने पर मावा, घी आदि के स्टाॅक को जप्त कर विक्रय रोका जा सकता है।
उन्होंने बताया कि टीम द्वारा आज उन्हेल एवं नागदा में मावा निर्माताओं व विक्रेताओं की जांच की गई, जहाँ पर प्राथमिक परीक्षण Baudouin टेस्ट आदि नेगेटिव पाये गये। विभाग द्वारा मानक स्तरों की जांच हेतु मावा व घी के जैन ट्रेडिंग कम्पनी मावा निर्माण केन्द्र, पगारा स्टेण्ड उज्जैन रोड उन्हेल से मावा के 02 नमूनें, आंजना दूध डेयरी मावा निर्माण केन्द्र, ग्राम दिदियाखेडी से मावा के 02 नमूनें एवं 01 दूध का नमूना, विनोद कुमार किशनलाल मावा विक्रेता, जवाहर मार्ग नागदा से मावा का नमूना, सांवलिया मावा भण्डार, जवाहर मार्ग नागदा से मावा का नमूना, पाल डेयरी, रानी लक्ष्मीबाई मार्ग, नागदा से घी के नमूनें संग्रहित किये गये ।
उपरोक्त सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर विधिवत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग आमजन से अपील करता है कि वे केवल वैध लाइसेंस/पंजीयन वाले प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री क्रय करें तथा किसी भी संदिग्ध मिलावट या अमानक सामग्री की शिकायत संबंधित विभाग को तुरंत करें।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उज्जैन के खाद्य सुरक्षा विभाग ने उन्हेल और नागदा में मावा व घी के विक्रेताओं पर विशेष निगरानी शुरू की है। यह कदम त्योहार के दौरान इन मिठाइयों में अनधिकृत मिलावट को रोकने के लिए उठाया गया है। इस कार्रवाई से खाद्य सुरक्षा में विश्वास बढ़ेगा और उपभोक्ताओं को सुरक्षित, शुद्ध उत्पाद मिलेंगे। आम जनता के लिए इसका मतलब है कि त्योहार के दौरान मिलने वाली मिठाइयाँ और तेल अधिक विश्वसनीय होंगे, जिससे स्वास्थ्य जोखिम कम होंगे और बाजार में भरोसा बढ़ेगा।