राज्य

उज्जैन- क्षेत्रीय संचालक डॉ. पिप्पल ने स्वास्थ्य केंद्र चिंतामण एवं जवासिया का किया औचक निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उज्जैन- क्षेत्रीय संचालक डॉ. पिप्पल ने स्वास्थ्य केंद्र चिंतामण एवं जवासिया का किया औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान डॉ. पिप्पल ने स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, विभागीय योजनाओं एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाए जाएं तथा शासन की जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

डॉ. पिप्पल ने विशेष रूप से हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान कर उनका नियमित फॉलोअप, आवश्यक जांच एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों के समस्त अभिलेख एवं विभागीय पोर्टल पर जानकारी समय-समय पर अद्यतन रखने तथा शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करें। साथ ही सेक्टर समीक्षा बैठक प्रति शनिवार को आयोजित कर शत-प्रतिशत लक्ष्यपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उज्जैन के क्षेत्रीय संचालक डॉ. पिप्पल ने स्वास्थ्य केंद्र चिंतामण एवं जवासिया का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं, विभागीय योजनाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार और योजनाओं के कार्यान्वयन पर सक्रिय निगरानी रख रही है। इससे आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा, त्वरित प्रकरण समाधान और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।