राज्य

उज्जैन- मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 58 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उज्जैन- मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 58 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

शिविर में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य परीक्षण एवं शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं पर्दशनी माध्यम से जानकारी प्रदान की गई।एवं तम्बाकू मुक्त अभियान का शिविर माध्यम से जागरूकता गतिविधि भी की गईं l साथ ही तम्बाकू जिला नोडल अधिकारी डॉ. शिव मेन्या के द्रारा युवा वर्ग को तम्बाकू के न सेवन के बारे मे विस्तार से जानकारी प्रदान की गईं l एवं शिविर के दौरान कुल 58 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों के 22 आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनाए गए तथा 32 नागरिकों की आभा आईडी तैयार की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम रघुवंशी ने बताया कि शासन की मंशानुसार आमजन को सुलभ, एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं एवं शासन की योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक पात्र हितग्राही योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनहित में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं तथा आयुष्मान भारत एवं आभा आईडी जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से जोड़कर शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जाए l इस अवसर पर जिला तम्बाकू नोडल अधिकारी डॉ. शिव मेन्या, आयुष्मान मित्र, स्वास्थ्य विभाग टीम सहित अन्य स्टॉफ उपस्थित थे l

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।