अपराध

उज्जैन के महामृत्युंजय कीर्ति द्वार की गाथा अब ऑडियो बुक में, CM डॉ. मोहन यादव ने किया लोकार्पण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उज्जैन के महामृत्युंजय कीर्ति द्वार की गाथा अब ऑडियो बुक में, CM डॉ. मोहन यादव ने किया लोकार्पण

उज्जैन की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अब डिजिटल माध्यम से भी जाना जा सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार रात उज्जैन-इंदौर प्रमुख मार्ग पर स्थित महामृत्युंजय कीर्ति द्वार की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक जानकारी पर आधारित ऑडियो बुक का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उज्जैन के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और भविष्य के विकास को लेकर भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन का इतिहास राजा भोज से लेकर सम्राट अशोक तक और भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि गुरुकुल जैसी गौरवगाथाओं से जुड़ा हुआ है। इस ऐतिहासिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महामृत्युंजय कीर्ति द्वार पत्थरों पर उकेरी गई कलाकृतियों के माध्यम से उज्जैन के गौरवशाली अतीत को प्रदर्शित करता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान के बांसी पहाड़पुर के लाल पत्थरों से निर्मित यह भव्य प्रवेश द्वार उज्जैन की पांच हजार वर्षों से अधिक पुरानी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। द्वार पर द्वारपाल जय-विजय, भगवान शिव, नंदी, सिंह और हाथियों की कलात्मक प्रतिमाएं स्थापित हैं। वहीं सिंहासन बत्तीसी की 32 पुतलियां सम्राट विक्रमादित्य के न्याय, वीरता और आदर्श शासन की स्मृतियों को दर्शाती हैं।

द्वार के मध्य भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा उज्जैन की प्राचीन गुरुकुल परंपरा का स्मरण कराती है, जबकि नीचे स्थापित सम्राट अशोक का स्तंभ भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक गौरव को प्रदर्शित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर भगवान महाकाल का मंदिर और दूसरी ओर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्यप्रदेश की धार्मिक पहचान के महत्वपूर्ण केंद्र हैं।

आने वाले समय में धार्मिक पर्यटन के माध्यम से उज्जैन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को यहां का इतिहास पुस्तकों, पत्थरों और आधुनिक तकनीक के जरिए दिखाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए उज्जैन के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को विशेष रूप से प्रदर्शित करने की योजना बनाई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑडियो बुक का लोकार्पण उज्जैन की विरासत को डिजिटल माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, स्मार्ट सिटी सीईओ नेहा जैन, महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

-----महामृत्युंजय कीर्ति द्वार की ऐतिहासिक जानकारी पर आधारित ऑडियो बुक का लोकार्पणपांच हजार साल से अधिक पुरानी विरासत को डिजिटल माध्यम से मिलेगी पहचानलाल पत्थरों पर उकेरी गई कलाकृतियां बयां करती हैं उज्जैन का गौरवशाली इतिहाससिंहासन बत्तीसी की 32 पुतलियां दर्शाती हैं सम्राट विक्रमादित्य की गौरवगाथासिंहस्थ 2028 के मद्देनजर उज्जैन की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के निर्देश

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उज्जैन के महामृत्युंजय कीर्ति द्वार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गाथा को अब ऑडियो बुक के रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह डिजिटल माध्यम से शहर की विरासत को व्यापक रूप से पहुँचाने का प्रयास है। इस खबर का महत्व यह है कि यह परम्परागत कथाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर युवाओं और विश्वभर के पाठकों तक पहुँचाता है। ऑडियो बुक के माध्यम से लोग किसी भी समय, कहीं भी कीर्ति द्वार के इतिहास और आध्यात्मिक महत्व को सुन सकते हैं। इससे जनसमूह में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ेगी और उज्जैन के पर्यटन व शैक्षणिक क्षेत्र को नई

🎙️ जनता का संदेश का मत

उज्जैन की ऐतिहासिक धरोहर को डिजिटल रूप में सुनकर हमें यह याद दिलाता है कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखना और उसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है। जब भी किसी परम्परा या इतिहास का सम्मान कम होता है, तो हमें संवाद, शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से समाधान ढूंढना चाहिए। इस ऑडियो बुक के जरिए हम सभी को एकजुट होकर अपने गौरवशाली अतीत को संजोने और भविष्य के विकास के लिए प्रेरित होने का अवसर मिलता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।