उज्जैन- मन की बात को आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में जिले की सभी आंगनबाड़ियों में उत्साह पूर्वक सुना गया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जारी आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को जिले के सभी 2127 आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं किशोरी बालिकाओं और बच्चों द्वारा व्यापक जनसभागिता के साथ उत्साहपूर्ण सुना गया। जिसमें कुपोषण दूर करने में आंगनबाड़ी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश त्रिपाठी के अनुसार आंगन मिलन सेवा के तहत तीन चरणों में परियोजना वार आंगनबाड़ी केंद्रों में जनप्रतिनिधियों के द्वारा आंगनबाड़ी में पहुंचकर लाभार्थियों के साथ साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका और आशा का सम्मान किया जा रहा है तथा आंगनबाड़ी में पोषण स्वास्थ्य सेवाओं एवं खेल खेल में बच्चों की शिक्षा के लिए हो रहे प्रयासों को भी पोषण वाटिका सहित देखा जा रहा है।
आंगन मिलन सेवा के दौरान मन की बात के प्रसारण में आंगनबाड़ी की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया जिसके फलस्वरूप बच्चों के पोषण संकल्प और महिलाओं विशेषकर गर्भवती शिशुवती माताओं की स्वास्थ्य देखभाल स्वच्छता के प्रति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं में विशेष उत्साह देखा गया।
आंगनबाड़ी केंद्रों में मन की बात के प्रसारण के दौरान आगन्तुकों को आंगनबाड़ी केंद्र से दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की सेवाओं गतिविधियों की जानकारी देते हुए अपने 3 से 6 वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में नियमित रूप भेजने तथा गर्भवती महिलाओं के लिए चार प्रकार की स्वास्थ्य जांच देखभाल का लाभ लेने के लिए एवं शिशुवती माताओं से बच्चों का पूर्ण टीकाकरण कराने हेतु आंगनबाड़ी में आने की अपील भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई इस अवसर पर सभी केंद्रों में व्यापक जन सहभागिता भी देखी गई।