अपराध

उज्जैन में मोहन भागवत और नितिन नवीन का दो दिवसीय प्रवास

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उज्जैन में मोहन भागवत और नितिन नवीन का दो दिवसीय प्रवास

सितंबर 15, नई दिल्ली: उज्जैन में 17 और 18 सितंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का प्रवास रहेगा। दोनों नेताओं के कार्यक्रम को लेकर संघ, भाजपा संगठन और पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर की दोपहर उज्जैन पहुंचेंगे।

वे कोयला फाटक स्थित मनोरमा महाकाल गार्डन में संघ के कार्यकर्ताओं और प्रमुख पदाधिकारियों की विशेष बैठक में शामिल होंगे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा के साथ संघ प्रमुख का मुख्य उद्बोधन होगा। इसके अलावा वे महाकाल परिसर, अरविंद नगर में उज्जैन महानगर के स्वयंसेवकों को भी संबोधित करेंगे।18 सितंबर को मोहन भागवत देवास रोड स्थित गीता भवन में सेवाज्ञ संस्थानम् की ओर से आयोजित ‘युवा धर्म संसद’ में शामिल होंगे और युवाओं को संबोधित करेंगे।वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार उज्जैन पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को वे शिप्रा नदी किनारे ‘सेवा संकल्प’ के तहत आयोजित ‘आशीर्वाद का दिया जलाएं’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान 25 लाख दीप प्रज्वलित किए जाने का कार्यक्रम है।दीपोत्सव के बाद नितिन नवीन के गांधी सागर सेंचुरी में कुनो अभयारण्य से लाए गए चीतों को बाड़े में छोड़ने के कार्यक्रम में भी शामिल होने का प्रस्ताव है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।