राज्य

उज्जैन- मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी द्वारा पदभार ग्रहण करते ही किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उज्जैन- मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी द्वारा पदभार ग्रहण करते ही किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

श्रीमती जैन ने भारत माता पार्किंग से चौबीस खंभा मार्ग सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य एवं महाकाल द्वार का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रविवार को महाकाल द्वार के क्षतिग्रस्त होने के कारणों की तकनीकी जाँच के साथ ही महाकाल द्वार के भव्य जीर्णाेद्धार एवं पुनर्निर्माण हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही भारत माता पार्किंग से चौबीस खंभा मार्ग का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। पदभार ग्रहण के तत्काल उपरांत दौरे से श्रीमती जैन की मंशा स्पष्ट है कि निर्माण कार्यों में गति लाई जाए एवं सभी इंजीनियर प्रतिदिन साईट भ्रमण करें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।