राज्य

उज्जैन- मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी नेहा जैन ने किया वीर भारत संग्रहालय के रेस्टोरेशन कार्य का निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उज्जैन- मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी नेहा जैन ने किया वीर भारत संग्रहालय के रेस्टोरेशन कार्य का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा कार्यस्थल की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित ठेकेदार को साइट की साफ-सफाई करने, डिस्मेंटलिंग से प्राप्त सामग्री को तत्काल शिफ्ट करने तथा फ्लोरिंग में नमी आने के कारणों का परीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्य करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही भवन की ड्रेनेज लाइन की जांच कर उसे खोलकर सुचारु करने तथा भवन के बाहर स्थित ओपन ड्रेन्स की भी जांच कर आवश्यक सुधार कार्य करने के निर्देश दिए गए। उक्त सभी कार्यों को 7 दिवस के भीतर पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री आर.के. जैन द्वारा बारिश के बाद भवन की नीव की स्थिरता की जांच के लिए लगभग 1 से 1.5 मीटर गहरा पिट कर भवन की नींव की स्थिति का परीक्षण करने का प्रस्ताव दिया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा जैन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत संचालित सभी निर्माण एवं रेस्टोरेशन कार्यों में कार्य की गति एवं गुणवत्ता दोनों पर समान रूप से विशेष ध्यान दिया जाए तथा प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड की समस्त तकनीकी टीम उपस्थित रही।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।