राज्य

उज्जैन- नीलकंठ सर्फेस पार्किंग एवं पैदल दर्शन यात्रियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उज्जैन- नीलकंठ सर्फेस पार्किंग एवं पैदल दर्शन यात्रियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने श्री महाकाल महालोक स्थित नीलकंठ प्रवेश द्वार से सर्फेस पार्किंग स्थल तक पहुंचकर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पैदल श्रद्धालुओं के सुगम प्रवेश एवं निर्गम, कतार प्रबंधन बैरिकेटिंग तथा वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया गया। श्री कौशिक ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पैदल यात्रियों और वाहनों के आवागमन के लिए निर्धारित मार्गों एवं व्यवस्थाओं का प्रभावी रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने भीड़ एवं वाहनों के दबाव के समय यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल व्यवस्थागत सुधार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था के बेहतर समन्वय के साथ संचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उज्जैन के नीलकंठ प्रवेश द्वार से महाकालेश्वर मंदिर के सर्फेस पार्किंग स्थल तक की व्यवस्थाओं का निरीक्षण, जिसमें पैदल श्रद्धालुओं के सुगम प्रवेश, कतार प्रबंधन और वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग पर ध्यान केंद्रित किया गया। यह विषय मंदिर की सुविधाओं में सुधार और श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि धार्मिक स्थल पर यातायात और पार्किंग समस्याओं को हल करने के लिए प्रशासन सक्रिय कदम उठा रहा है। इससे आम जनता को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।