राज्य

उज्जैन- निर्माण एजेंसी के सभी सहायक यंत्री एवं उपयंत्री मौके पर तैनात रहें : संभागायुक्त

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उज्जैन- निर्माण एजेंसी के सभी सहायक यंत्री एवं उपयंत्री मौके पर तैनात रहें : संभागायुक्त

निर्माण एजेंसी के सभी सहायक यंत्री एवं उपयंत्री मौके पर तैनात रहें और निरंतर निरीक्षण करते हुए कार्यों पर नजर रखें। सिंहस्थ के लिए पदस्थ किए गए इंजीनियरों को संबंधित जिलों से तुरंत रिलीव करवाने एवं जॉइनिंग करने का कार्य अपर मेला अधिकारी को सौंपा गया है। संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने आज सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा की और दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, सीईओ स्मार्ट सिटी नेहा जैन, अपर आयुक्त नगर निगम संतोष टैगोर, अपर मेला अधिकारी ओमप्रकाश सनोडिया सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

सिंहस्थ निर्माण कार्यों की प्रगति की रिपोर्टिंग के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों की एक टीम बनाई गई है। प्रत्येक साइट पर 4-4 छात्र निरंतर जाएंगे व कार्य की प्रगति देखेंगे कि प्रतिदिन कितना काम हुआ है। यह टीम सीधे सिंहस्थ कार्यालय को रिपोर्ट करेगी। निर्माण कार्य में लगे इंजीनियर यदि साइट पर नहीं जाएंगे, तो इसकी सूचना भी सिंहस्थ कार्यालय को सीधे मिला करेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।