राज्य

उज्जैन- निर्माणाधीन सिविल अस्पताल जीवाजीगंज का विधायक ने किया निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उज्जैन- निर्माणाधीन सिविल अस्पताल जीवाजीगंज का विधायक ने किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान विधायक श्री कालुहेड़ा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। निर्माण में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए भवन को सुव्यवस्थित एवं आमजन की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा कार्य में अनावश्यक विलंब नहीं होने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि सिंहस्थ-2028 के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों का उज्जैन आगमन होगा। ऐसे में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा संस्थानों का समय पर निर्माण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का सुदृढ़ीकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम रघुवंशी, पार्षद गब्बर भाटी, उपयंत्री नेहा निर्मल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उज्जैन के जीवाजीगंज में एक नया सिविल अस्पताल निर्माणाधीन है, जिसे विधायक श्री कालुहेड़ा ने निरीक्षण किया। यह विषय सरकारी स्वास्थ्य परियोजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता पर केंद्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि विधायक सक्रिय रूप से निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे हैं और समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के लिए निर्देश दे रहे हैं। इससे आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी, जिससे अस्पताल के खुलते ही निवारक और उपचार सेवाएँ उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, गुणवत्तापूर्ण निर्माण से रोगियों की

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।