उज्जैन- पद्मश्री सम्मानित जनजातीय कलाकारों ने साझा किए कला यात्रा के अनुभव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास, भारतीय संग्रहालय संघ एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में आर्मेनिया की लोक परंपराओं से लेकर मालवा की सांस्कृतिक विरासत तक विविध विषयों पर विद्वानों ने विचार साझा किए। ‘भारत वैभव – जनजातीय कला संवाद’ में पद्मश्री सम्मानित कलाकारों भूरी बाई, दुर्गा बाई और भज्जू सिंह श्याम ने अपनी कला यात्रा के अनुभव साझा किए।
मालवी लोकगीतों और पारंपरिक नृत्यों से सांस्कृतिक संध्या सजी। सम्मेलन के अंतिम दिन 29 नवंबर को ‘महाकाल घोषणा पत्र’ जारी किया जाएगा, जो भविष्य के भारतीय संग्रहालयों के विकास की दिशा निर्धारित करेगा।
दूसरे दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रो. गायत्री नाथ पंत स्मृति व्याख्यान से हुआ। इस अवसर पर भारतीय संग्रहालय संघ के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) आनन्दवर्द्धन ने प्रो. गायत्री नाथ पंत के शोध एवं अकादमिक योगदान को स्मरण करते हुए भारतीय शस्त्र परंपरा के संबंध में उनके महत्त्वपूर्ण शोध कार्यों पर प्रकाश डाला।
स्मृति व्याख्यान की प्रमुख वक्ता आर्मेनियाई इंडोलॉजिस्ट श्रीमती नैरा मर्केतचिन ने ‘आर्मेनियाई संग्रहालयों में लोक परंपराएं’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने भारत और आर्मेनिया की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के बीच विद्यमान समानताओं को रेखांकित करते हुए आर्मेनिया के संग्रहालयों में संरक्षित लोक परंपराओं और विभिन्न प्रदर्शनियों का सचित्र परिचय दिया।
सत्रों में विभिन्न क्षेत्रों की लोक एवं सांस्कृतिक परंपराओं पर शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें गोवा के लोक उत्सव, गोलू गुड़ियों की लोक अभिव्यक्ति, दार्जिलिंग की सामुदायिक सांस्कृतिक परंपराएं, लोक शिल्प के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, कालिदास के साहित्य में ऐतिहासिक एवं भौगोलिक ज्ञान, सुंदरवन की पारिस्थितिकी एवं लोक परंपराएँ, मौखिक विरासत का संग्रहालयीय प्रस्तुतीकरण, उत्तर बंगाल के पारंपरिक वाद्य यंत्र तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की कजरी गायन परंपरा जैसे विषय प्रमुख रहे। थारू जनजाति के सांस्कृतिक संग्रहालय के विकास की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उज्जैन में ‘भारत वैभव – जनजातीय कला संवाद’ सम्मेलन में पद्मश्री सम्मानित भूरी बाई, दुर्गा बाई और भज्जू सिंह श्याम ने अपनी कला यात्रा के अनुभव साझा किए। यह विषय जनजातीय कलाओं की विविधता और सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय कलाकारों की पहचान और उनके योगदान को मान्यता देता है, जिससे उनकी कला को व्यापक दर्शकों तक पहुँचाया जा सके। इससे आम जनता में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ेगी, पारंपरिक कला को संरक्षण मिलेगा और युवा पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक मूल्यों