खेल

उज्जैन- पांच विधाओं में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं, विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में करेंगे सहभागिता

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उज्जैन- पांच विधाओं में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं, विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में करेंगे सहभागिता

खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उज्जैन द्वारा 30वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव–2027 के अंतर्गत “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” थीम पर संभाग स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन गत दिवस शासकीय कालिदास कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी विजेन्द्र देवड़ा ने बताया कि युवा उत्सव के अंतर्गत पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

इनमें पेटिंग, कविता लेखन, समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत एवं नुक्कड़ नाटक शामिल रहे। प्रतियोगिताओं में उज्जैन संभाग के उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, देवास, शाजापुर एवं आगर जिलों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संभाग स्तरीय युवा उत्सव की विभिन्न विधाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी भोपाल में दिनांक 4 एवं 5 दिसंबर 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में सहभागिता करेंगे।

चयनित प्रतिभागियों का दल दिनांक 3 दिसंबर 2026 को भोपाल के लिए रवाना होगा।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उज्जैन में 30वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव–2027 के अंतर्गत "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत" थीम पर संभाग स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में पेटिंग, कविता लेखन, समूह लोक नृत्य आदि पाँच विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनके विजेताओं को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। यह पहल युवाओं को रचनात्मक और स्वस्थ गतिविधियों के माध्यम से नशा-मुक्त जीवन की ओर प्रेरित करने का उद्देश्य रखती है। ऐसे कार्यक्रम से युवाओं में आत्मविश्वास, सांस्कृतिक जागरूकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्ध

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।