राज्य

उज्जैन- राज्य पुनर्गठन आयोग के सचिव ने महिदपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ किया संवाद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उज्जैन- राज्य पुनर्गठन आयोग के सचिव ने महिदपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ किया संवाद

राज्य पुनर्गठन आयोग के सचिव अक्षय सिंह ने मंगलवार को महिदपुर में विकास खंड स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ व्यापक समीक्षा बैठक एवं संवाद सत्र आयोजित किया। बैठक में स्थानीय सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, जनपद स्टाफ के साथ-साथ विकास खंडस्तरीय अधिकारी, एसडीएम, सीईओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और सहायक अभियंता (एई) सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस संवाद के दौरान जमीनी स्तर पर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, जनकल्याणकारी कार्यों की प्रगति, समन्वय एवं फीडबैक पर विस्तृत चर्चा हुई। श्री सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आपसी तालमेल बढ़ाकर जनहित के कार्यों को और प्रभावी बनाने पर बल दिया। बैठक का उद्देश्य विभिन्न स्तरों पर बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा आम नागरिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना था।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।