उज्जैन- राष्ट्रीय खेल दिवस पर एक दिवसीय 7-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, एवं जिला हॉकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में गत दिवस देवास रोड स्थित पॉलिटेक्निक खेल परिसर में एक दिवसीय 7-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी विजेन्द्र देवड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में उज्जैन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि घट्टिया की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त टीमों को ट्रॉफी एवं टी-शर्ट पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए।