राज्य

उज्जैन की शाही मस्जिद में मीनार का हिस्सा टूटकर गिरा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026 👁️ 8 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
उज्जैन की शाही मस्जिद में मीनार का हिस्सा टूटकर गिरा

सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे हिस्से को हटाने के दौरान हुआ हादसा

प्रशासन के अनुसार किसी को चोट नहीं, क्षतिग्रस्त छत की कराई जा रही मरम्मतव

उज्जैन, अक्टूबर 01: जिले के छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद में गुरुवार को हादसा हो गया। यहां ऊंची मीनार का एक हिस्सा टूटकर मस्जिद की छत पर गिर गया। इससे छत समेत मस्जिद के कुछ हिस्से को नुकसान पहुंचा। प्रशासन छत की मरम्मत करवा रहा है। शाही मस्जिद की मीनार समेत करीब 6 फीट हिस्सा प्रस्तावित सड़क की जद में आ रहा था।

इसे मुस्लिम समुदाय के लोग हाथ से तोड़ने का काम चार दिन से कर रहे थे। प्रशासन और मुस्लिम समुदाय के बीच बातचीत के बाद इसकी सहमति बनी थी।गुरुवार को निर्माण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान मीनार का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। प्रशासन के मुताबिक, हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई।

--------

बाइट रौशन कुमार सिंह कलेक्टर उज्जैन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।