उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के क्रम में शाही मस्जिद के एक हिस्से को तोड़ने को लेकर देश में राजनीतिक बवाल पूरे जोरों पर हैं.
इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर दिए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और अन्य नेताओं के बयानों पर नाराजगी जताई है.
उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ लोग देश को पाकिस्तान बनाने का सपना देख रहे हैं और कहा कि ऐसा नहीं होने दिया जाएगा.
X पर वीडियो पोस्ट में बिफरे केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार (28 सितंबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया.
वीडियो पोस्ट में उन्होंने कहा, उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर जिस तरह से हंगामा हो रहा है, ओवैसी हों या कोई और मकसूद भाई हों, ये देश को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं.
उन्होंने कहा, अगर 10 मंदिरें तोड़ी गई, तब कोई हिंदू निकलकर नहीं आया, क्योंकि उनका मानना है कि यह विकास कार्यों में बाधा है, इसलिए उन मंदिरों को शिफ्ट किया जाए, लेकिन आप अवैध कब्जा भी करते हो और चोरी के साथ सीनाजोरी वाली हरकत भी करते हो.
ये ओवैसी देश में एक नए पाकिस्तान बनाने का ख्वाब देख रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है.
देश में विद्रोह फैलाने के गंदे मंसूबे साफ दिखाई दे रहे- गिरिराज
उज्जैन में जारी हंगामा देश में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की एक सोची-समझी साजिश है। जब विकास कार्यों के लिए मंदिरों को हटाया गया तब हिंदू समाज ने कानून का सम्मान करते हुए परिपक्वता दिखाई। लेकिन अब शाही मस्जिद पर पूरी तरह वैध और कानूनी कार्रवाई होने पर बवाल करवाना, देश में विद्रोह pic.twitter.com/YHpWcJWh0R
Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) September 28, 2026
<sc
📡 स्रोत: ABP Live