राज्य

उज्जैन- सीएमएचओ डॉ. विक्रम रघुवंशी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताजपुर एवं कायथा का किया औचक निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उज्जैन- सीएमएचओ डॉ. विक्रम रघुवंशी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताजपुर एवं कायथा का किया औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. रघुवंशी ने ड्यूटी पर उपस्थित स्टाफ को निर्धारित ड्रेस कोड में रहने तथा स्वास्थ्य संस्थाओं में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रसूता महिलाओं से चर्चा कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार एवं प्रसव संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

साथ ही प्रसव से संबंधित समस्त जानकारी का समय पर अपडेट सुनिश्चित करने तथा अनमोल पोर्टल पर आवश्यक प्रविष्टियां शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।डॉ. रघुवंशी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य संस्थाओं में रात्रिकालीन चिकित्सकीय सेवाएं सुचारु रूप से संचालित रहें। इसके लिए आवश्यकतानुसार चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की जाए, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों एवं प्रसव के दौरान आने वाली महिलाओं को तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने समस्त रिकॉर्ड एवं ऑनलाइन पोर्टल की प्रविष्टियां अद्यतन रखने तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कायथा स्वास्थ्य केंद्र बंद मिलने पर जताई नाराजगी,औचक निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कायथा बंद पाए जाने पर सीएमएचओ डॉ.

विक्रम रघुवंशी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य संस्था का संचालन निर्धारित प्रोटोकॉल एवं विभागीय निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थाओं में निर्धारित समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहने हेतु आवश्यक निर्देश दिए स, सीएमएचओ ने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य संस्थाओं में स्टाफ की उपस्थिति, साफ-सफाई, प्रसव सेवाओं, रिकॉर्ड संधारण एवं ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने की नियमित निगरानी की जाए।

स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। नागर अस्पताल एवं चंद्रावती दवाखाना मक्सी रोड उज्जैन का अपंजीकृत पाए जाने पर दस्तावेज दिए जाने निर्देश दिए

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।