भोपाल

उज्जैन- स्विगी इंस्टामार्ट को नोटिस, तराना के डेयरी प्रतिष्ठानों से नमूने एकत्रित किए गए

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उज्जैन- स्विगी इंस्टामार्ट को नोटिस, तराना के डेयरी प्रतिष्ठानों से नमूने एकत्रित किए गए

शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण के साथ नमूना संग्रह की कार्यवाही भी जारी है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा स्विगी इंस्टामार्ट, आगर रोड, उज्जैन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया है।

इसके साथ ही विभाग की टीम द्वारा तहसील तराना के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने एकत्र किए गए। उपरोक्त सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि कोई प्रतिष्ठान दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध विधिवत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन आमजन से अपील करता है कि वे शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री का ही उपयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध या अमानक उत्पाद की सूचना संबंधित विभाग को दें।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उज्जैन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्विगी इंस्टामार्ट और तराना के कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने एकत्र किये। यह कदम खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिये उठाया गया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि खाद्य सुरक्षा पर जनता का भरोसा बनाये रखना आवश्यक है। यदि किसी प्रतिष्ठान में असुरक्षित या दूषित उत्पाद मिले तो उसे नोटिस जारी करके सुधार की मांग की जाती है। इससे आम जनता को सुरक्षित भोजन मिलने की आशा रहती है और खाद्य उद्योग में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ती है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।