राज्य

उज्जैन- स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों का समय पर करें निराकरण : सीएमएचओ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उज्जैन- स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों का समय पर करें निराकरण : सीएमएचओ

बैठक में जिला एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. आदित्य रावल, जिला राहवीर योजना नोडल अधिकारी डॉ. शिव मेन्या, जिला चिकित्सालय के आरएमओ, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री परविंदर बग्गा एवं समस्त बीपीएम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

डॉ. रघुवंशी ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का प्रतिदिन निराकरण करें तथा किसी भी शिकायत को अनावश्यक लंबित न रखें। अनमोल पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के साथ हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं, एनीमिया एवं पीआईएच के मामलों का समय पर प्रबंधन करें।

उन्होंने प्रत्येक गर्भवती महिला का सुरक्षित संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने, संभावित प्रसव तिथि से पहले स्वास्थ्य संस्था में भर्ती कराने तथा डिलीवरी संबंधी जानकारी पोर्टल पर समय से अपडेट करने के निर्देश दिए। साथ ही जननी सुरक्षा योजना एवं प्रसूति सहायता योजना के पात्र हितग्राहियों को समय सीमा में भुगतान सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में एचएमआईएस पोर्टल पर सही जानकारी दर्ज करने, राहवीर योजना एवं पीएम राहत योजना का प्रचार-प्रसार करने तथा एनसीडी कार्यक्रम के तहत शत-प्रतिशत नागरिकों की स्क्रीनिंग कर उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

सीएमएचओ ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए सुमन पंचायत का प्रभावी क्रियान्वयन करने तथा विभागीय योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।