उज्जैन- तराना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दूध से लेकर मिठाई तक लिए गए नमूने
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने तहसील तराना में विभिन्न दूध डेयरियों, मिठाई दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए। कार्रवाई के दौरान डोकर गांव के प्रताप सिंह, खोकरिया के सोनू राठौर एवं ग्राम बरसिमा के मोजीराम जाट से दूध के नमूने लिए गए। इसके अलावा ग्राम पानखेड़ी स्थित मां पीताम्बरा दूध डेयरी, नागशक्ति दूध डेयरी महावीर पथ तराना तथा मस्ताना दूध डेयरी नयापुरा से भी दूध के नमूने संग्रहित किए गए।
वहीं श्री चारभुजा स्वीट्स झंडा चौक तराना से मावा बर्फी एवं घी तथा श्रीनाथ जी डेयरी खाण्डेराव बाजार से घी, काजू कतली एवं बेसन के लड्डू के नमूने लिए गए।
इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने तहसील नागदा एवं उन्हेल क्षेत्र में भी कार्रवाई की। राजेन्द्र स्वीट्स जवाहर मार्ग नागदा से मलाई बर्फी, श्री महावीर स्वीट्स सेंटर एमी रोड से मावा रोल तथा गुरु महिमा नमकीन एंड स्वीट्स एमजी रोड से सेव नमकीन का नमूना लिया गया। वहीं उन्हेल स्थित अब्दुल हुसैन नरूद्दीन के प्रतिष्ठान से मैदा, सूजी, बेसन एवं हल्दी पाउडर तथा ए.के. ट्रेडर्स से रसगुल्ला, सोहन पपड़ी, मैदा एवं रवा के नमूने संग्रहित किए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि खाद्य पदार्थ अमानक अथवा मिलावटी पाए जाते हैं तो संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।