व्यापार

उज्जैन- उज्जैन एवं महिदपुर में 9 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर प्रकरण दर्ज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उज्जैन- उज्जैन एवं महिदपुर में 9 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर प्रकरण दर्ज

नियंत्रक नापतौल, मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा दिवाली पर्व को ध्यान में रखते हुए विशेष जाँच अभियान चलाने के निर्देश दिये गये थे। इन निर्देशों के अनुपालन में विभाग द्वारा व्यापक जाँच अभियान चलाया गया। उज्जैन नगर में किराना, हार्डवेयर, पेंट एवं ज्वेलर्स आदि कुल 8 व्यापारिक संस्थानों की जाँच की गई। जाँच के दौरान संस्थानों पर उपयोग किये जा रहे नापतौल उपकरणों का पुनः सत्यापन-मुद्रांकन नहीं कराये जाने के कारण तीन संस्थानों सर्वे किराना, रेखा हार्डवेयर तथा लक्ष्मी किराना के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।

इसी क्रम में महिदपुर में भी विभिन्न व्यापारिक संस्थानों जैसे किराना, होटल, हार्डवेयर एवं मंडी की जाँच की गई। जाँच के दौरान 6 प्रतिष्ठानों पर नापतौल उपकरणों में कमियाँ पाये जाने पर उनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किये गये। उक्त जाँच अभियान उपभोक्ता हित में निरंतर जारी रहेगा। जाँच दल में निरीक्षक नापतौल अफजल हुसैन एवं दीपशिखा नागले शामिल रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।